सुरक्षा उपकरण नहीं होने की वजह से एक और आउटसोर्सिंग कर्मचारी करंट लगने से झुलसा

बदायूं। विद्युत निगम के संविदा कर्मचारी काफी लंबे समय से सुरक्षा उपकरणों की मांग करते आ रहे हैं जो अब तक मांग पूरी नहीं हुई है। लापरवाही के चलते बृहस्पतिवार सुबह सहसवान में उपकेंद्र परिचालक अनिल कुमार पाल फ्यूज जोड़ते समय करंट लगने से झुलस गए। उपकेंद्र में बृहस्पतिवार सुबह 33 केवीए लाइन पर पांच एमवीए ट्रांसफॉर्मर का फ्यूज जल गया। अनिल कुमार लाइन बंद करके फ्यूज जोड़ने लगे। इसी दौरान करंट लगने से झुलसकर नीचे आ गिरे। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

19 जनवरी को इस्लामनगर उपकेंद्र पर संविदा कर्मचारी अल्हामेहर भी करंट लगने से झुलस गए थे। उन्हें अपना एक पैर गंवाना पड़ा था। इन घटनाओं को लेकर सभी कर्मचारियों में आक्रोश है। कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष धीरेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि संविदा कर्मचारियों के साथ बिना सुरक्षा उपकरणों के कारण घटनाएं हो रहीं हैं। वह लगातार मांग कर रहे हैं लेकिन उन्हें सुरक्षा उपकरण नहीं दिए जा रहे हैं। इधर, झुलसे कर्मचारी का हाल पूछने मध्यांचल संगठन मंत्री राकेश कुमार, विपिन कुमार, मुनेंद्र यादव, रनपाल यादव और कर्मचारी पहुंचे। संवाद

झुलसा कर्मचारी संवाद

electricity outsource vacancy 2024

बिजली विभाग से संबंधित अन्य पोस्ट भी देखें :

उपभोगता जाग्रति और सरक्षण के लिए हमारे YouTube चैनल को सब्सक्राइब जरुर करें |

 

Social Share:

Leave a Comment

CAPTCHA ImageChange Image